Oplus_131072

हरिद्वार,

पत्नी को जहर देकर हत्या का आरोप, फरार डॉक्टर पति गिरफ्तार

हरिद्वार के बहादराबाद में पत्नी को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे डॉक्टर पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक एफएसएल रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत की पुष्टि के बाद मामले का खुलासा हुआ।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश की शिकायत पर पति अफजाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोप है कि इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पत्नी को पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *