Oplus_131072

हरिद्वार,

पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, शंकराचार्य चौक पर भारी फोर्स तैनात

केतन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने टिहरी जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को हरिद्वार में पुलिस ने रोक दिया।

शंकराचार्य चौक पर पुलिस बल के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रही और बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं के वाहनों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया।

भीम आर्मी कार्यकर्ता केतन के परिजनों से मुलाकात करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

मौके पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत जारी है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *