Oplus_131072

 हरिद्वार

जीवन रक्षक ब्लड सेंटर में भीषण आग, सामान जलकर खाक!

हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र स्थित जीवन रक्षक ब्लड सेंटर में आग लगने से हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग की लपटें देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

आगजनी की इस घटना में ब्लड बैंक के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है, जबकि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *