Oplus_131072


हरिद्वार। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी शुक्रवार को विश्वप्रसिद्ध हर की पौड़ी पहुंचीं, जहां उन्होंने छठ पूजन से पहले माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। साक्षी ने पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चना की और गरीबों में प्रसाद भी वितरित किया। गंगा सभा के मंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि साक्षी धोनी अपने परिवार के साथ हर की पौड़ी पहुंचीं और बिना किसी शोर-शराबे के श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान किया।

धर्मनगरी हरिद्वार में साक्षी की सादगी और भक्ति का नजारा देखते ही बनता था। उन्होंने चेहरे को ढककर सामान्य श्रद्धालु की तरह माँ गंगा के दर्शन किए ताकि भीड़ उनका ध्यान न खींच सके। साक्षी धोनी अक्सर अपने पति महेंद्र सिंह धोनी और परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा करती हैं, और आज एक बार फिर उन्होंने यह साबित किया कि शोहरत से ऊपर है आस्था और संस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *