Oplus_131072

हरिद्वार

हरिद्वार में विभाजन विधि विकास समिति दिवस पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की इस दौरान उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और अपमान प्रकरण पर CM धामी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की घिनौनी मानसिकता,दलित कार्ड खेलने का कुप्रयास बताया।

खड़गे रैली प्रकरण पर CM धामी ने कहा- खड़गे जी जैसे सम्मानित नेता का अपमान उत्तराखंड में कोई सोच भी नहीं सकता है। कांग्रेस पार्टी ने यहां वहां पर कुछ धार्मिक भावनाओं के आहत होने पर श्रमजीवी संगठनों ने विरोध किया उसको कांग्रेस पार्टी ने अपनी घिनौनी मानसिकता, दलित कार्ड खेलने का जो कुप्रयास किया है उसको उत्तराखंड की जनता भली भांति देख रही है और देश की जनता भी देख रही है कि भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्धित कोई व्यक्ति नहीं था वहां पर न ही भारतीय जानता पार्टी से प्रेरित था बल्कि जो धार्मिक नारे वहां पर लगे थे उसका विरोध हुआ था उसको इस प्रकार का भ्रम देना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed