Oplus_131072

हरिद्वार


योग गुरु बाबा रामदेव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि चारों तरफ हाहाकार है, छोटे-छोटे बच्चे अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं, शिक्षा व्यवस्था में खामियां हैं और कहीं पेपर लीक की

शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार पर भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो बेईमानी और भ्रष्टाचार कर रहे हैं, वे देश के शहीदों का अपमान कर रहे हैं। बाबा रामदेव ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि देश में बहुत घपला है, सुधार जाओ, कहीं ऐसा न हो कि बाबा रामदेव को फिर आंदोलन करना पड़े। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को संकल्प लेना चाहिए कि भ्रष्टाचार, बेईमानी और शोषण के खिलाफ मिलकर खड़े होंगे।

बाबा रामदेव ने Gen Z में बढ़ते नशे के चलन पर भी चिंता जताई और कहा कि कुछ युवा नशे में रहकर ‘मेरी मर्जी, मेरा जीवन’ का नारा देते हैं, लेकिन मनमर्जी का नाम स्वतंत्रता नहीं है, यह अनुशासनहीनता है। उन्होंने कहा कि सड़क से लेकर संसद तक नफरत का माहौल बन गया है और पक्ष-विपक्ष ऐसे आमने-सामने हैं, मानो भारत और पाकिस्तान खड़े हों। उन्होंने जाति और धर्म के नाम पर बढ़ती दूरी को खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि देश किसी एक पार्टी, सरकार, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि 145 करोड़ भारतीयों का है। बाबा रामदेव ने नशामुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और चरित्रवान भारत के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed