Oplus_131072

हरिद्वार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। हरिद्वार पहुंचे तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन और विजन को आम जनता तक पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच आज सबके सामने है। अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था प्रधानमंत्री मोदी ने उसे संवारने और आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश में सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास सहित चौतरफा काम हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी विकास के आधार पर बीजेपी 2027 में जनता के बीच जाएगी। हमारा मॉडल स्पष्ट है विकास, विकास और विकास। इसी विकास के आधार पर 2027 में एक बार फिर बनाएंगे भाजपा सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed