हरिद्वार

लगातार हो रही बारिश के चलते हरिद्वार में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा इस वक्त 292.90 मीटर पर बह रही है और चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंच गई है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और गंगा के जलस्तर की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

गंगा किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की अपील की जा रही है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed