Oplus_131072

हरिद्वार

हरिद्वार में आज से छठ महापर्व की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हो गई। पूर्वांचल समाज के लोगों ने नहाय-खाय के साथ इस पवित्र पर्व का शुभारंभ किया। इसी अवसर पर हरिद्वार की विष्णुलोक कॉलोनी से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर उमाकांतानंद सरस्वती महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलश यात्रा में पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक वेशभूषा में कलश सिर पर धारण कर श्रद्धा भाव से यात्रा में शामिल हुईं।

यात्रा में कई स्थानीय नेता और समाजसेवी भी पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबीर चौहान ने कहा कि छठ पर्व अब न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की गहराई और परिवारिक एकता का प्रतीक है। महिलाओं ने आज नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत कर दी है और आने वाले दिनों में वे अपने पति व परिवार की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखकर डूबते सूर्य देव को अर्ग अर्पित करेंगी। कलश यात्रा विष्णुलोक कॉलोनी से प्रारंभ होकर विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए प्रेम नगर आश्रम घाट पर संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *