Oplus_131072

हरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार की प्रात:हरिद्वार-नजीबाबाद नेशनल हाईवे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता, प्रगति, सुरक्षा मानकों एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विस्तार से जायज़ा लिया।

उन्होंने स्थलीय निरीक्षण के दौरान रसियाबगढ़ के पास बने लगभग 2.2 किमी डायवर्जन मार्ग का रिपेयरिंग कार्य आज ही तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मार्ग रिपेयरिंग कार्य 3 दिन के भीतर पूर्ण करने तथा प्रगति रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराने के निर्देश पीडी एनएचएआई को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप डायवर्जन एवं सड़कों को गड्डामुक्त किया जाये तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं ताकि आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की यात्राएं सरल, सुःखद व सगुम हों। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *