हरिद्वार
हरिद्वार में 10 से 12 फीट लंबा किंग कोबरा रेस्क्यू!
हरिद्वार की लकड़ बस्ती क्षेत्र में रविवार को 10 से 12 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई देने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना पर वन विभाग की QRT टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य और “स्नेक मैन” के नाम से मशहूर तालिब ने बेहद सूझबूझ और साहस के साथ किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन किया।
स्थानीय लोगों ने तालिब के इस साहसिक कार्य की जमकर प्रशंसा की। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।
Oplus_131072 