हरिद्वार
मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से मां मनसा देवी क्षेत्र के संरक्षण को मिली मंजूरी, श्रद्धालुओं की यात्रा होगी सुरक्षित!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से मां मनसा देवी पहाड़ी क्षेत्र के संरक्षण और कटाव रोकने के कार्य को भारत सरकार से मंजूरी मिल गई है।
इससे मां मनसा देवी आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा अब और भी सुगम व सुरक्षित होगी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मां मनसा देवी हरिद्वार की पहचान हैं, इसलिए इस क्षेत्र की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।
अधिशासी अभियंता ओमजी गुप्ता ने बताया कि पुनर्निर्माण और हिल ट्रीटमेंट कार्यों के लिए 156.48 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, और कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए हैं।

