Oplus_131072

हरिद्वार,


उत्तराखंड मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का आज प्रदेशभर के सभी जनपदों में शुभारंभ किया गया। हरिद्वार के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से आत्मनिर्भर महिलाओं को संबोधित किया। इस दौरान उद्यमशाला जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर गांव-गांव के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं से प्रदेश की करीब तीन लाख महिलाएं लखपति बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं और अब उद्यमशाला योजना उनके सपनों को और मजबूती देगी। योजना के तहत लोगों को कारोबार के लिए प्रशिक्षण, पंजीकरण, लाइसेंस, वित्तीय सहायता और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं लाभार्थी राखी सैनी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के बाद महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। पहले जो महिलाएं घर की चारदीवारी तक सीमित रहती थीं, आज वही महिलाएं समूहों से जुड़कर स्वरोजगार कर रही हैं और अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे हैं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ समाज में आगे बढ़ने का अवसर भी दे रहे हैं। उद्यमशाला जागरूकता वाहन के जरिए अब गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं और ग्रामीणों को स्वरोजगार एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed