हरिद्वार,


उत्तराखंड के बहुचर्चित और संवेदनशील अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमन गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर सरकार और सीबीआई की जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि लंबे समय से न्याय की मांग को लेकर आंदोलन किए जाने के बावजूद सीबीआई जांच की प्रगति को लेकर स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है। इस दौरान कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की वर्तमान स्थिति व प्रगति सार्वजनिक करने और मामले से जुड़े प्रत्येक आरोपी और कथित षड्यंत्र में शामिल व्यक्तियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच के साथ साथ अंकिता भंडारी के परिवार को पूर्ण न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed