हरिद्वार


हरिद्वार किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया। मंगलौर की गुड़ मंडी से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका समापन जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने तीन दिवसीय धरना शुरू कर दिया। धरना 23 अगस्त को दोपहर 3 बजे स्थगित किया जाएगा।

किसान नेताओं ने उत्तराखंड में किसानों को मुफ्त बिजली देने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक, गन्ने का मूल्य

₹700 से ₹800 प्रति क्विंटल करने, नहर संबंधी घोषणा लागू करने और बिजली की पेनल्टी माफ करने सहित कई मांगें उठाईं।

गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ी पंचायत बुलाकर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली का मुद्दा केवल किसानों का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता का है। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम जनता से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed