Oplus_131072

हरिद्वार,

उत्तराखंड में आपदा को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रही है। आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में आपदा से निपटने के लिए पहले से ही मजबूत तैयारियां की गई हैं। 13 जिलों में लगातार मॉकड्रिल कर ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित किया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर हर स्थिति से निपटने की तैयारी की गई है।

मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं आपदा की स्थिति पर लगातार बैठकें कर रहे हैं, जबकि शासन और आपदा प्रबंधन विभाग भी लगातार हालात की समीक्षा कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी आपदा या दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच रहे हैं। हाल ही में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि उनकी टीम ने पांच मिनट से भी कम समय में 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर राहत कार्यों की तत्परता का उदाहरण पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed