ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार

हरिद्वार में बारिश का कहर, सड़कें बनीं तालाब,रानीपुर मोड़ और भगत सिंह चौक पर जलभराव से बढ़ी मुश्किलें

धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है।

लगातार बारिश के चलते शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

रानीपुर मोड़, भगत सिंह चौक समेत आसपास के इलाकों में सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित नजर आया और लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।

लगातार बारिश को देखते हुए लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed