Oplus_131072

हरिद्वार

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। नाले में बही 5 वर्षीय बच्ची का करीब 30 घंटे बाद शव बरामद कर लिया गया है।

बच्ची का शव गैस प्लांट के पास बरामद होने की जानकारी सामने आई है। शव मिलने की सूचना स्थानीय गुर्जर समाज के लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बच्ची की तलाश में सिडकुल पुलिस, SDRF समेत कई टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थीं।

करीब 28 घंटे तक चले सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची का शव बरामद हुआ। तेज बारिश के बाद नाले में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से बच्ची हादसे का शिकार हुई थी।

बच्ची के शव की बरामदगी के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed