केदारनाथ धाम में आज मौसम पूर्ण रूप से साफ और सुहावना बना हुआ है। खिली धूप और अनुकूल मौसम के चलते धाम में दर्शन हेतु पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है।

सभी श्रद्धालुगण पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थित कतारों के बीच अत्यंत शांतिपूर्ण ढंग से बाबा केदार के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग से लेकर मंदिर परिसर तक तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

यात्रा पर आने वाले सभी भक्तों से अनुरोध है कि यात्रा नियमों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed