हल्द्वानी,

सीएम धामी आज हल्द्वानी में, भाजपा की अहम बैठकों में करेंगे शिरकत

विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र से लेकर कोर कमेटी की बैठक तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के लिए भी रहेंगे मौजूद,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 9 सितंबर को हल्द्वानी में भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे,

मुख्यमंत्री के निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार वह खटीमा स्थित अपने निजी आवास से रवाना होकर लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए हल्द्वानी के एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे,

मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:05 बजे एफटीआई हेलीपैड पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से रामपुर रोड स्थित होटल विंटेज ग्रीन पहुंचकर भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में प्रतिभाग करेंगे,

दोपहर करीब 1:50 बजे मुख्यमंत्री होटल से एफटीआई हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे,

पन्तनगर एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है,

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पुनः हल्द्वानी के होटल विंटेज ग्रीन पहुंचेंगे,

दोपहर 3:10 बजे से शाम 4:30 बजे तक मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे,

इसके बाद वह देवलचौड़ चौराहा स्थित होटल अमरदीप पहुंचेंगे यहां शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक में शामिल होंगे,

मुख्यमंत्री धामी शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक प्रदेश कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग करेंगे इसके बाद रात में हल्द्वानी में ही रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है,

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी प्रवास को भाजपा के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है,

प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और कोर कमेटी की बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed