Oplus_131072

हरिद्वार,

कनखल थाना क्षेत्र के जियापोता इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब 35 वर्षीय महिला का शव पेड़ से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।

सूचना पाकर कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका कनखल थानाक्षेत्र की ही निवासी बताई जा रही है।

घटनास्थल के पास परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

कनखल थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *