Oplus_131072

हरिद्वार,

बाबा नीम करौली के जीवन और उनके संदेश पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर संतों का आशीर्वाद लेने हरिद्वार पहुंचीं। सिद्ध पीठ दक्षिण काली मंदिर में उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज से मुलाकात कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं और सहयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रभारी शांतनु शुक्ला का धन्यवाद भी किया।स्वामी कैलाशानंद महाराज ने कहा कि अनुप्रिया पूरे भाव और श्रद्धा के साथ अपने माता-पिता और दादा-दादी को साथ लेकर आई हैं। वह लंबे समय से उनकी साधना और अनुष्ठानों से प्रेरणा लेती रही हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म को लेकर जब फ्लॉप होने की आशंका थी, तब अनुप्रिया ने उन्हें याद किया और उन्हें प्रेरणा मिली कि सब ठीक होगा। हनुमान जी के दर्शन के बाद फिल्म को सफलता मिली। उन्होंने अनुप्रिया को आगे और यश मिलने का आशीर्वाद दिया।

अनुप्रिया नागर ने कहा कि हनुमान अंश की सफलता संतों और ईश्वर के आशीर्वाद का परिणाम है। वह इसी आशीर्वाद को लेने के लिए लगातार संतों के सानिध्य में पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी कैलाशानंद महाराज की साधना और आध्यात्मिक जीवन से वह प्रभावित हैं और यदि उनकी आज्ञा मिली तो भविष्य में उनके जीवन पर फिल्म बनाने का प्रयास करेंगी। अनुप्रिया ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रभारी शांतनु शुक्ला का भी विशेष रूप से आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed