Oplus_131072

हरिद्वार


मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन हरिद्वार पहुंचे, वैदिक विधि से किया हवन पूजन — कल भाजपा के “एक स्वरूप, एक सपना” कार्यक्रम में होंगे शामिल


हरिद्वार। मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन का हरिद्वार आगमन हुआ, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। वैदिक मोहन आश्रम पहुंचकर उन्होंने विधिवत हवन-पूजन किया और विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना की।

आश्रम परिसर में उनके आगमन को लेकर भक्तों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


जानकारी के अनुसार, सोमवार को पृथ्वीराज सिंह रूपन भाजपा के विशेष कार्यक्रम “एक स्वरूप, एक सपना” में प्रतिभाग करेंगे।

आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है, वहीं सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *