Oplus_131072

हरिद्वार

हरिद्वार में अवैध दरगाह पर गिरी बुलडोजर की गाज, सरकारी ज़मीन पर कब्जे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई!


हरिद्वार जिले में अवैध दरगाहों पर कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के पथरी रोह पुल के पास करीब दो बीघा सरकारी ज़मीन पर बनी अवैध दरगाह पर प्रशासन का बुलडोजर चला।

सिंचाई विभाग द्वारा पूर्व में दरगाह प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में सरकारी ज़मीनों पर बने अवैध धार्मिक ढांचों के खिलाफ अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है।

प्रशासनिक अमले के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *