Oplus_131072

डोईवाला

हरिद्वार महाकुंभ व जी 20 सम्मेलन के दौरान शहर की तमाम दीवारों पर उत्तराखंड की विरासत व संस्कृति को दर्शाती हुई तमाम कलाकृतियां उकेरी गई थी जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लगाते हुए नजर आ रहे थे । पर दुर्भाग्य है कि भानिया वाला फ्लाईओवर की दीवारों पर जो सुंदर कलाकृतियां करी गई थी उनको विज्ञापन के पोस्टर व बैनर चस्पा कर बदरंग बना दिया है । जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान तो हो ही रहा है वहीं शहर की सुंदरता भी खराब होती नजर आ रही है । और जिम्मेवार अधिकारी इस पर कोई संज्ञान लेने को तैयार नहीं है । बरहाल अब देखने वाली बात यही होगी कि जिम्मेवार कब नींद से जागते हैं और सुंदर कलाकृतियों पर पोस्टर बैनर लगाने वालों व सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर क्या कार्रवाई करते हैं ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *