हरिद्वार

“उत्तराखंड आंदोलन का एक और सिपाही अमर—दिवाकर भट्ट पंचतत्व में विलीन, हरिद्वार ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई”

राज्य आंदोलनकारी दिवाकर भट्ट को आज हरिद्वार में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

खड़खड़ी श्मशान घाट पर हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्हें मुखाग्नि दी गई, जहां वातावरण भावुक और गमगीन रहा।

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल दिवाकर भट्ट को अंतिम विदाई देने के लिए आमजन से लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाकर भट्ट को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

वहीं, हरिद्वार जनपद के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल व वरिष्ठ अफसरों ने भी श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए।

दिवाकर भट्ट के निधन से राज्यभर में शोक की लहर है, और लोग उन्हें एक निर्भीक, संघर्षशील एवं प्रतिबद्ध आंदोलनकारी के रूप में याद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *