बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र को आज हरिद्वार में उनके परिजनों ने अंतिम विदाई दी। अस्थि विसर्जन के लिए देओल परिवार हरिद्वार पहुंचा, जहाँ पूरे माहौल में भावनाओं और शांति का अद्भुत संयम दिखाई दिया। हरिद्वार में धर्मेंद्र की अस्थियां पहुंचते ही शहर में भावुकता का वातावरण फैल गया। पीलीभीत हाउस के पवित्र घाट पर देओल परिवार ने विधि-विधान के साथ अस्थि विसर्जन किया। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। अतिरिक्त पुलिस बल को घाट और आस-पास के मार्गों पर तैनात किया गया, ताकि पूरी प्रक्रिया शांत और गरिमापूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।
Oplus_131072 