Oplus_131072

हरिद्वार,


दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड के सभी जिलों में सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में हरिद्वार के थाना सिडकुल क्षेत्र के डेंसो चौक पर आज बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। भारी पुलिस बल के साथ सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा और ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती संयुक्त रूप से मौजूद रहे। प्रत्येक वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई, संदिग्ध व्यक्तियों व दस्तावेज़ों की जांच की गई और प्रतिबंधित दवाइयों पर विशेष निगरानी रखी गई।

सीओ यातायात ने साफ कहा कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, संदिग्ध मूवमेंट या प्रतिबंधित सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागों की संयुक्त टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान और भी कड़ा किया जाएगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *