देहरादून
वक़्फ़ की संपतियों कों वेब पोर्टल “उम्मीद” में
रजिस्ट्रेशन करवाने की तिथि कों बढ़ा दिया गया है, आपको बता दे कुछ कारणों से कुछ बीस प्रतिशत ही संपतियों के रजिस्ट्रेशन हो पाए थें जिसके चलते रजिस्ट्रेशन प्रकिर्या के समय कों बढ़ाने के लिए वक़्फ़ बोर्ड द्वारा सर्वोच्च न्यायालय से और अधिक समय मांगा गया था___वही उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि लोगों कों अपनी वक़्फ़ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन कुछ लोगों के वक्फ अमेंडमेंट एक्ट का विरोध करने पर कहा गया था की कोई भी अपनी संपत्ति को वक्फ पोर्टल पर दर्ज ना कराए, लेकिन प्रसाशन की कार्यवाही के डर से साढ़े चार महीने बाद उम्मीद पोर्टल पर अंतिम समय पर एकदम से अधिक संख्या में वक्फ संपत्तियां के दर्ज कराने की प्रकिर्या के कारण कम संपत्तियां ही दर्ज हो पाई थी, जिसके चलते सर्वोच्च न्यायालय से और अधिक समय की मांग भी की गयी थी___ शम्स ने बताया की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्टेट ट्रिब्यूनल में संपतियों कों दर्ज करने के लिए निर्देश दिये गये है, वही गढ़वाल ट्रिब्यूनल द्वारा 6 फ़रवरी तक और कुमाऊं ट्रिब्यूनल द्वारा 15 मार्च तक का समय मिला है___ साथ ही कुछ दिनों में कुछ वक़्फ़ बोर्ड के अधिकारियों का दिल्ली जाकर सेंट्रल वक़्फ़ कॉउन्सिल से वेब पोर्टल कों पुनः प्रारम्भ करने के लिए भी निवेदन किया जायेगा जिससे बची हुई संपतिया पुनः दर्ज की जा सके।
Oplus_131072 