ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार
अंकिता हत्याकांड की आड़ में साजिश का आरोप
वायरल ऑडियो-वीडियो पर बड़ा एक्शन
सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर पर FIR अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून और हरिद्वार में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
हरिद्वार के बहादराबाद थाने में डॉ. धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
तहरीर में आरोप है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक ऑडियो-वीडियो फैलाकर भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम की छवि खराब करने की कोशिश की गई,
जिससे उनकी सामाजिक-राजनीतिक प्रतिष्ठा और रविदासी समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

