(रुड़की) ब्रेकिंग
रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लिब्बरहेड़ी में कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग भड़क उठी।
कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, ऊंची लपटों और धुएं से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गईं।
कबाड़ में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के चलते आग लगातार फैलती रही, हालात बने चुनौतीपूर्ण।
आग की भयावहता से स्थानीय लोग दहशत में, आसपास के इलाके को एहतियातन किया गया अलर्ट।
अग्निशमन टीम लगातार मोर्चा संभाले हुए, आग पर काबू पाने के प्रयास जारी।
Oplus_131072 