Oplus_131072

हरिद्वार


नए साल के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि शहर में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को लेकर सभी प्रमुख प्वाइंट्स पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कुछ रूट डायवर्ट किए गए हैं, ताकि जाम की स्थिति न बने और श्रद्धालुओं व सैलानियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।


एसएसपी ने कहा कि 31 दिसंबर को हरिद्वार में हरसोल्लास का माहौल रहता है, ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनता से अपील की कि तेज आवाज में डीजे न बजाएं और नियमों का पालन करें। आनंद लेना जरूरी है, लेकिन दूसरों की सुविधा और कानून व्यवस्था का ध्यान रखते हुए कम आवाज पर डीजे बजाकर भी नए साल का जश्न मनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *