हरिद्वार,
ईरा इंटरनेशनल स्कूल आयोजित कर रहा है “*ELC 2.0* ईरा चैंपियनशिप लीग” जो कि एक खेल प्रतियोगिता है जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। आपको बता दे कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्वाराज्य मंत्री सुबोध राकेश ने किया। इस प्रतियोगिता में 4-5 स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में खोखो, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉली बॉल आदि खेल शामिल हैं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें खेल की ओर अग्रसर करना है। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और वे अपने कौशल को विकसित कर सकेंगे।
प्रतियोगिता का संचालन
यह प्रतियोगिता ईरा इंटरनेशनल स्कूल के इडायरेक्टर राव सफाअत के नेतृत्व में की जा रही हैं जिसका संचालन राव काशिफ कर रहे हैं। इस मौके पर आबाद अल्वी, राव अहमद अली, राव जुनैद अली, राव सुहेल, राव इनामुल हक, राव शाहबाज, राव इन्नू, राव फिरोज, राव सुहेल आदि मौजूद रहे।
Oplus_131072 