Oplus_131072

लोकेशन हरिद्वार,

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अंकिता भंडारी हत्याकांड और देश की
सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। हरिद्वार में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष और संगठन मिलकर बेशर्मी के साथ अंकिता हत्याकांड को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। हरीश रावत ने कहा कि इस पूरे मामले में ‘वीआईपी’ को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो राज्य की जनता के साथ अन्याय है।

हरीश रावत ने अंकिता भंडारी प्रकरण को उत्तराखंड की गरिमा और स्वाभिमान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि अंकिता ने अपनी मौत से पहले अपने मित्र को बताया था कि उस पर एक ‘वीआईपी’ को ‘स्पेशल सर्विस’ देने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अब सामने आ रहे तथ्यों से संकेत मिल रहे हैं कि इस मामले में एक नहीं, बल्कि एक से अधिक वीआईपी शामिल हो सकते हैं। रावत ने वंतरा रिजॉर्ट को अय्याशी और प्रेशर पॉलिटिक्स का अड्डा बताते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *