Oplus_131072
  1. हरिद्वार,

    हरिद्वार में नए साल का कड़ा पहरा: हुड़दंग, स्टंट और शराबखोरी पर पुलिस का सख़्त प्रहार

    नव वर्ष 2026 के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

    एसएसपी हरिद्वार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    शहर के प्रमुख चौराहों, होटलों और क्लबों के बाहर बैरिकेटिंग कर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

    शराब पीकर वाहन चलाने वालों और सड़कों पर हुड़दंग करने वालों पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
    एसएसपी ने होटल, रेस्टोरेंट और पब संचालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को प्रवेश न देने के निर्देश दिए हैं।

    कार्यक्रम स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

    महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

    वहीं, नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जारी ट्रैफिक प्लान को प्रभावी ढंग से लागू कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *