Oplus_131072

हरिद्वार


माघ माह की पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का भव्य नज़ारा देखने को मिला। तड़के भोर से ही हरकी पौड़ी, ब्रह्मकुंड सहित तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आए। गंगा घाटों पर “हर-हर गंगे” के जयकारों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायी और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला पर्व माना जाता है। शास्त्रों में उल्लेख है कि इस दिन देवी-देवता भी पृथ्वी पर आकर गंगा स्नान करते हैं, जिससे इस तिथि का महत्व और बढ़ जाता है। वहीं पौष पूर्णिमा पर पितरों के श्राद्ध और तर्पण का विशेष महत्व है, जिससे पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्रद्धा, भक्ति और आस्था के इस महासंगम ने हरिद्वार को एक बार फिर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *