हरिद्वार,
एनएच पर दर्दनाक हादसा: तेज़ रफ्तार बस की चपेट में आई बाइक सवार महिला की मोके पर मौत
हरिद्वार। हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में दिल्ली–हरिद्वार नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
हरिद्वार से रुड़की जा रही एक बाइक को तेज़ रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के समय महिला अपने देवर के साथ बाइक पर सवार थी, जबकि बाइक चला रहा युवक हादसे में सुरक्षित बच गया।
हादसे की सूचना मिलते ही बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने बस और उसके चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अत्यधिक तेज़ रफ्तार में थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Oplus_131072 