Oplus_131072

हरिद्वार,

हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग अब और तेज हो गई है। कट्टरपंथी हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची भी अब इस मांग के समर्थन में उतर आई हैं। हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी प्राची ने सरकार से पूरे कुंभ क्षेत्र को ‘गैर-हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र’ घोषित करने की अपील की।साध्वी प्राची ने सुरक्षा का हवाला देते हुए लाल किले पर हुई आतंकी घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षित लोगों ने जिहादी मानसिकता के चलते आतंकी साजिशों को अंजाम दिया, वैसी ही किसी बड़ी साजिश की आशंका कुंभ मेले में भी बनी रहती है। उन्होंने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मेले की सुरक्षा और शुचिता को देखते हुए गैर-हिंदुओं की एंट्री पर तुरंत कड़ा निर्णय लिया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *