हरिद्वार,
ऑडियो वायरल मामले में सुरेश राठौड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि इस मामले में पुलिस और एसआईटी टीम को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं। जाँच से जुड़े किसी भी अधिकारी—चाहे वह संघ का हो या प्रशासन का—उन्हें जब भी बुलाया जाएगा, वह उपस्थित होकर अपना बयान देंगे। निष्पक्ष जाँच को उन्होंने अपना नैतिक कर्तव्य बताया और कहा कि उन्होंने किसी अधिकारी, नेता या मुख्यमंत्री के लिए कोई ऑडियो या वीडियो जारी नहीं किया है।
सुरेश राठौड़ ने आरोप लगाया कि जो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसे तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है और कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटिया राजनीति नहीं होनी चाहिए, अंकित हमारी बेटी है और उच्च न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है। लगातार सोशल मीडिया पर बयानबाजी से परेशान होकर वह कुछ दिनों के लिए बाहर चले गए थे, लेकिन अब लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि एसआईटी ने उन्हें बयान के लिए बुलाया है और जब भी पुलिस या एसआईटी का कोई अधिकारी संपर्क करेगा, वह तुरंत सहयोग करने के लिए तैयार है।
Oplus_131072 