देहरादून,
ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है यह सर्द हवाएं और बढ़ता हुआ कोहरा ज्यादा देर तक घर से बाहर रहने नहीं देता है लेकिन जरा सोचिए जिन मासूम बच्चों का घर है ही नहीं वह इस मौसम की मार से बचने के लिए कहां जाएंगे घर तो छोड़िए उनके पास तो पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े भी नहीं होते हैं इस बढ़ती ठंड में उन गरीब बच्चों के लिए सराहनीय कार्य किया है देवभूमि काली सेवा संगठन के पदाधिकारी ने आपको बता दें की आज देवभूमि काली सेना संगठन के पदाधिकारियों द्वारा 80 से ज्यादा गरीब बच्चों को टोपी दस्ताने और गरम कपड़े दिए गए। भूपेश जोशी जी ने बताया कि यह बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं दिन भर इधर खेलते रहते हे l हमारी टीम द्वारा कल से इन बच्चों को 2 घंटा पढ़ाया जाएगा अभी हमने ब्लैक बोर्ड और बच्चों की कॉपी किताब की व्यवस्था करनी है l जोशी ने जी आग्रह किया हैं कि अगर कोई भी हमारे साथ इस काम में सहयोग करना चाहते हैं तो कृपया सहयोग कर सकते हैं l एकत्र धन राशि से कॉपी किताब का खर्चा उठाना थोड़ा आसान हो जाएगा l टीम के साथ प्रदेश प्रमुख भूपेश जोशी एवम महासचिव अजय कप्तान वैभव पवार अंकित अनूप कोटवान हुए शामिल।
Oplus_131072 