Oplus_131072

हरिद्वार,

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित होने वाला शताब्दी समारोह केवल एक भव्य आयोजन नहीं, बल्कि आध्यात्मिक चेतना, राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण संरक्षण का एक ऐतिहासिक संकल्प होगा। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह समारोह गुरुदेव की अलौकिक साधना और माताजी के अखंड दीपक के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। वसंत पंचमी 2026 को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, तीन से अधिक केंद्रीय मंत्री तथा अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे, जो इस दिव्य अवसर के साक्षी बनेंगे।

 

डॉ. चिन्मय पंड्या ने बताया कि शताब्दी समारोह के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का महा-संकल्प लिया जाएगा, गायत्री परिवार अपने करोड़ सदस्यों के माध्यम से 16 करोड़ लोगों को नशामुक्त करने का लक्ष्य लेकर ‘एक व्यक्ति, एक को मुक्त कराए’ के मंत्र के साथ व्यसन मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास, 5000 से अधिक केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि प्रतिभा परिष्कार के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र का वास्तविक नवनिर्माण संभव है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *