हरिद्वार,
विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज के तत्वावधान में बैरागी कैंप स्थित शताब्दी नगर में आयोजित शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शिरकत की। मुख्यमंत्री धामी ने गायत्री परिवार को सनातन धर्म की ऊर्जा और चेतना का वैश्विक केंद्र बताते हुए कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति के लिए मील का पत्थर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष दो शताब्दी वर्षों का ऐतिहासिक संगम है, जिसमें वंदनीय माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष और पूज्य गुरुदेव की तप साधना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश-विदेश के 80 से अधिक देशों से आए 40 हजार से ज्यादा साधकों की सहभागिता इस आयोजन की विराटता को दर्शाती है। शताब्दी समारोह के दौरान होने वाला विमर्श आने वाले समय में भारत और सनातन धर्म के लिए अमृत समान सिद्ध होगा।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि गायत्री परिवार ने व्यक्ति से लेकर राष्ट्र निर्माण तक संस्कारों की मजबूत नींव रखी है। उन्होंने इस आयोजन को माता जी की जन्म शताब्दी, अखंड दीप के 100 वर्ष और गुरुदेव की तप साधना के 100 वर्ष का त्रिवेणी उत्सव बताते हुए भारतीय सभ्यता और सांस्कृतिक मूल्यों के वैश्विक प्रसार की सराहना की।
Oplus_131072 