Oplus_131072

हरिद्वार,


हरिद्वार पुलिस ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुनीता गावड़े को देर रात रास्ते में रोक दिया

हल्द्वानी से हरिद्वार लौटते समय चिड़ियापुर में रोकी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला की गाड़ी

उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश के 2 दिवसीय दौरे पर आ रहे देश के गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देने कही थी बात

उद्यमसिंहनगर में किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या और गिरधारी लाल साहू के द्वारा बिहार की महिलाओं को दिए विवादित बयान पर गृह मंत्री अमित शाह को देना चाहती है ज्ञापन

जिसके बाद देर रात पुलिस ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक लिया

लेकिन इस पूरे प्रकरण के बाद ये सवाल लोग पूछ रहे हैं कि आखिरकार क्या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देना कोई अपराध है अगर नहीं तो फिर ज्ञापन देने से प्रशासन उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को क्यों रोक रहा है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *