Oplus_131072

हरिद्वार,


देश के गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे को लेकर राज्य की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ हरिद्वार पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। डीजीपी ने बताया कि गृहमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए व्यापक सुरक्षा प्लानिंग की गई है। मौके पर तैनात फोर्स की ब्रीफिंग कराई गई है और पूरे कार्यक्रम का रिहर्सल भी कराया गया, ताकि किसी भी स्तर पर कोई चूक न रहे।

डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि गृहमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के प्रत्येक मिनट के कार्यक्रम को ध्यान में रखकर सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। जहां-जहां गृहमंत्री जाएंगे, उन सभी कार्यक्रम स्थलों का डिटेल्ड निरीक्षण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पहले पौड़ी जिले के कार्यक्रम स्थल और उसके बाद हरिद्वार में पतंजलि परिसर सहित सभी स्थानों के लिए अलग-अलग सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वीआईपी रूट पूरी तरह से सैनिटाइज रहेगा और हरिद्वार में गृहमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बहुस्तरीय और कड़े सुरक्षा प्रबंध लागू रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *