ब्रेकिंग हरिद्वार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड में दो दिवसीय दौरा
21-22 जनवरी को ऋषिकेश और हरिद्वार में आयोजित होने वाले अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, प्रशासन अलर्ट मोड पर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 और 22 जनवरी को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर हरिद्वार और देहरादून जिलों में सुरक्षा, ट्रैफिक और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वीआईपी दौरे के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 21 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे उत्तराखंड पहुंचेंगे। वे सबसे पहले ऋषिकेश के गीता भवन जाएंगे, जहां गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका कल्याण के शताब्दी विशेषांक का विमोचन करेंगे। इसके बाद वे हरिद्वार पहुंचकर पतंजलि योगपीठ में रात्रि प्रवास करेंगे।
22 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री हरिद्वार स्थित गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचेंगे, जहां अखंड ज्योति पत्रिका के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैरागी कैंप में आयोजित अखंड ज्योति सम्मेलन में संत-समाज और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी संभावित है।
गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए हरिद्वार और ऋषिकेश में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक प्लान और रूट डायवर्जन लागू रहेंगे। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।
Oplus_131072 