Oplus_131072

हरिद्वार बिग ब्रेकिंग न्यूज

कनखल के नूरपुर पंजनहेडी में सनसनीखेज वारदात: जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई को मारी गोली, दो गंभीर घायल

कनखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेडी गांव में अज्ञात हमलावरों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान के

भाई सचिन चौहान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस दौरान मौके पर मौजूद कृष्ण बाल उर्फ नानू पर भी बदमाशों ने जानलेवा हमला किया, जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गए।

गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जबकि गंभीर हालत में सचिन चौहान को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर अचानक मौके पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी।

गोली लगने के बाद सचिन चौहान लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े, वहीं कृष्ण बाल उर्फ नानू के साथ मारपीट की गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *