Oplus_131072

हरिद्वार,

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा-अर्चना में जुटे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है और अधिकारी लगातार निरीक्षण कर हालात का जायजा ले रहे हैं। कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पुलिस तैनाती और श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जा रही हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *