Oplus_131072

हरिद्वार,

हरिद्वार के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली) में आज सजेगी मुख्य सेवक जन चौपाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में जनता से होगा सीधा संवाद

सीएम धामी के वीवीआईपी दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बता दें कि हरिद्वार जनपद के ग्राम आर्यनगर (गाजीवाली), श्यामपुर कांगड़ी में आज “मुख्य सेवक जन चौपाल” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 04:25 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 04:40 बजे अस्थाई हेलीपैड, ग्राम गाजीवाली हरिद्वार पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 05:00 बजे ग्राम आर्यनगर में आयोजित जन चौपाल में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनेंगे।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

शाम 06:30 बजे मुख्यमंत्री देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *