ब्रेकिंग न्यूज़ हरिद्वार
रातोंरात ढह गई नई पुलिया, लोगों में भारी आक्रोश
हरिद्वार के रामधाम-रावली महदूद मार्ग पर बनी नई पुलिया रातोंरात नाले में समा गई। कई लाख रुपये खर्च कर बनाई गई थी यह पुलिया। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने हाल ही में किया था उद्घाटन।
कई दिनों से चल रहे निर्माण कार्य का कल ही समापन हुआ था। लेकिन रात होते ही पुलिया का लेटर ढह गया, पूरा निर्माण पानी में बह गया।
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है, भ्रष्टाचार के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। रामधाम और रावली महदूद की कनेक्टिविटी अब फिर टूटी, राहगीरों को ही रही परेशानी।
लोगों का कहना है कि घटिया सामग्री से बनी पुलिया जल्दी ढह गई। विधायक आदेश चौहान के उद्घाटन के बाद भी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल।
प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप, जांच की मांग तेज। रास्ते पर आवागमन ठप, आसपास के ग्रामीण प्रभावित।
Oplus_131072 