हरिद्वार,
कनखल थाना क्षेत्र में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक टेंट हाउस में आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि टेंट हाउस का पूरा सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन दल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 घंटे की मशक्कत के बाद पूरी आग पर काबू पाया गया।
Vo: बताया जा रहा है कि गीता टेंट हाउस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया। अग्निशमन दल को सूचना दी गई तो मायापुर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर सेफ्टी ऑफिसर बलबीर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन बात करें नुकसान की तो लगभग लाखों का नुकसान हो चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Oplus_131072 